
वाराणसी। भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकंठ शाखा की ओर से चिकित्सा सेवा के तहत भोजूवीर स्थित एक क्लीनिक में निःशुल्क शिविर जिसमें जाँच व जरुरत मंदों को दवा वितरण किया गया। संयोजक डॉ अमित पांडेय थे। शिविर में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए डॉ सौम्या पांडेय ने भी कैम्प कि बागडोर संभाली। जिससे अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हुए । इस अवसर पर शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव प्रियंका मिश्रा, विभा मौर्य, अनुज भार्गव, रवि प्रकाश बरनवाल आदि थे।
