वाराणसी। शास्त्रार्थ की स्मृति में प्रतिवर्ष आर्य समाज की ओर से जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, वाराणसी के तत्वावधान में वैदिक धर्म महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिला सभा के मंत्री रवि प्रकाश आर्य के अनुसार इस वर्ष 155वें स्मृति वर्ष पर यह वैदिक धर्म महोत्सव 13 और 14 नवम्बर को सायं से 4 बजे रात्रि 9 बजे तक होगा । जिसमें प्रतिदिन यज्ञ व भजन के साथ सनातन वैदिक धर्म के मन्ततव्यों व सिद्धान्तों पर वेद की मान्यताओं के अनुसार व्याख्यान के आयोजन होंगे।
