
वाराणसी। चंदौली के सांसद वीरेन्द्र सिंह ने जिला इलेक्ट्रिसिटी कमेटी पर संसदीय परम्पराओं का घोर उल्लंघन एवं अपमान का आरोप लगाया है। श्री सिंह बुधवार को टैगोर टाउन अर्दली बाजार स्थित आवास पर पत्रकारवार्ता में कहा कि जिला इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक समाप्त हो गयी, तो पुनः दोबारा बैठक का क्या औचित्य हैं। कहा कि इस तरिके से दलवार मीटिंग का आयोजन करना एक तरीके से संसदीय परम्परा में विपक्ष और पक्ष को बांटना बहुत ही चिंताजनक है।
केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु दिशा कमेटी की तरह जिला इलेक्ट्रिसिटी का गठन केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। 12 नवंबर को जिला इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक विभाग द्वारा संचालित आरडीएसई योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु हुई। निर्धारित समय 11 बजे मिटिंग प्रारंभ हुई।जनप्रतिनिधियों में क्षेत्रवार जिले के अन्दर हो रहे लाइनलास सम्बंधित तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। लगभग 12.30 बजे माटिंग समाप्त हुई। श्री सिंह ने कहा कि आज समाचारपत्रों से पता चला की विभाग द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा के बाद पुनः कमेटी की मीटिंग का प्राविधान किया गया। जो नियमों और परम्पराओं के विरुद्ध हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को वे सदन की कार्यवाही के दौरान रखेंगे। इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता संतोष यादव भी उपस्थित रहे।
