रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। श्री देव दीपावली आरती महासमिति कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्वविख्यात देव दीपावली महोत्सव के विविध कार्यक्रमों के निमित्त किया गया है।

जिसने महासमिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त, उपाध्यक्ष पं० गंगाधर उपाध्याय, दीपक यादव (पिंटू) एवं महामंत्री विशाल औडेकर ने बताया कि काशी के गंगा, वरुणा – गोमती आदि के घार्टी तथा शताधिक कुंडो तालाबों पर आगामी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन भव्यता एवं दिव्यता के साथ 221 से ज्यादा स्थानो पर 21 लाख दीपक को प्रज्जवलित कर मनाया जाएगा।

उन्होंने ने कहा देव दीपावली का शीर्षक (थीम) है, “जाति पंथ अनेक, हम सनातनी एक सनातन के ही अंतर्गत बौद्ध, जैन तथा सिख समुदाय सहित कबीरपंथी, नानक पंथी, संत रविदासी आदि को देव दीपावली समर्पित होगी। साथ ही इस वर्ष इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी का 300 वां जयंती वर्ष है। उक्त जानकारी पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने ने बताया कि रंगोलिया कई घाटों में बनेगी, बैनर पोस्टर बनेंगे साथ ही माँ गंगा, गौ माता के ऊपर भी रंगोलिया बनेगी यह भी देव दीपावली की थीम में शामिल है,

गंगा के घाटो पर साफ सफाई अभी पूरी नहीं हो सकी है जबकि नगर निगम ‌द्वारा गत छठ पर्व के अवसर पर पूरी साफ सफाई का कार्य पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया गया था जो अबतक पूरा नहीं हुआ, घाटी पर आवारा पशुओ के विचरण पर रोक लगाई जाए, जो टूटी फूटी नाव घाटी पर है उन्हें तत्काल हटवाया जाय, थीम पर आधारित रंगोली सज्जा में एवं देव दीपावली श्रृंगार दीप, आकृति निर्माण सर्वश्रेष्ठ सजावट को प्रथम ‌द्वितीय और तृतीय श्रेणी में पुरस्कार दिये जाएंगे।

56 गंगा घाटो पर गंगा पूजन आरती की जाएगी, कुल आठ किलोमीटर लंबाई के गंगा घटो पर देव दीपावली का कार्यक्रम होगा।

महात्मा बुद्ध को गंगा घाटी से जोड़ने हेतु बूंदी परकोटा घाट पर भगवान बुद्ध के नाम पर एक पार्क बनाया जा रहा है. और वह की देव दीपावली भगवान बुद्ध को समर्पित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *