
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के “दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र” में “बाल दिवस” के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा के अंतर्गत भजन,बेस्ट ड्रेस, स्लोगन प्रतियोगिता एवँ बैलून प्रतियोगिता आदि का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के निदेशक प्रोफेसर विधु द्विवेदी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा का विकास होता है और उन्हें अपने अंदर छुपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं में आशुतोष (भजन गायन और पंजा लड़ाने), चंचल सारस्वत (कामेडी), मासुमा इरम (श्लोगन प्रतियोगिता), नागेन्द्र पाण्डेय और पुनम चौबे (बेस्ट ड्रेस), आदित्य झा और नीतू (बैलून प्रतियोगिता) शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रोफेसर शैलेश कुमार मिश्रा, प्रोफेसर हीरक कान्त चक्रवर्ती, डॉक्टर विशाखा शुक्ला, प्रोफेसर महेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर राजनाथ सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार मिश्र ने किया।
