
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत सारनाथ वार्ड के अंतर्गत घुरहूपुर व सिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय बोर्ड व डीहबाबा मंदिर होते हुए प्यारे राजभर के मकान तक लगभग 70 लाख की लागत से बनने वाले 70 मीटर सड़क इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ तत्काल पूर्ण कराए।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
