रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़। मण्डालयुक्त मनीष चौहान ने शनिवार को विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामाविलियों के पुनरीक्षण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त अपने कार्यालय सभागार में राजीनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में उनके सुझाव एवं आपत्तियॉं प्राप्त की। किसी भी प्रतिनिधि द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी। कतिपय प्रतिनिधियों द्वारा पुनरीक्षण के सम्बन्ध में एआरओ के साथ विधान सभावार प्रतिनिधियों की बैठक कराने का सुझाव दिया। इस पर मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी-प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त श्री चौहान ने समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने अपने दलों के नामित बीएलए की सूची शीघ्र उपलब्ध करा दी जाय, ताकि उसे बीएलओ को भेजा जा सके। उन्होंने इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 23 एवं 24 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस को बीएलए के माध्यम से अर्हता के आधार पर अभ्यर्थियों के नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित कराने, वोटर लिस्ट से नाम हटाने एवं संशोधन कराने की अपेक्षा है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी- प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अब तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों आदि को विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त दावे/आपत्तियॉं 28 नवम्बर तक प्राप्त की जायेंगी, दावे/आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसम्बर तक किया जायेगा तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जायेगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *