
वाराणसी। वरूणापार शास्त्री घाट पर शुक्रवार को देव दीपावली पर मीरा फाउंडेशन की महिलाओं ने रंगोली बनाकर असंख्य दीप जलाकर दीपदान किया। इसमें दीपशिखा कन्नौजिया,सोनम प्रसाद,विजय कुमार, शाहिदा, गीता,प्रतिमा कश्यप,अनिकेत आदि थे। अनिकेत और मंजू कश्यप ने फूलों की पंखुड़ियों से आकर्षक रंगोली बनाई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। रंगोली के आसपास दीप जलाया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन अयन बोस,अरूण जायसवाल,सोनम प्रसाद आदि भी उपस्थित थे।
