
वाराणसी। रोटी बैंक की ओर से भूलनपुर पीएससी पंचायत भवन में आर जे शंकर नेत्रालय अस्पताल की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण और लेजर विधि से ऑपरेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सभी आवश्यक उपचार और आवास की सुविधा भी मुफ्त प्रदान जाएगी।
कैम्प में लगभग 100 महिलाओं और पुरुषों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 20 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। यह स्वास्थ्य शिविर आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीना सिंह, किरन देवी, सुधा देवी, प्रियंका पटेल व रोटी बैंक के सदस्य रोशन पटेल, रजत श्रीवास्तव, मारूफ अंसारी , योगेश योगी आदि थे।
