वाराणसी।गोल्डेन इंडिया पब्लिक स्कूल के नरोत्तम पुर डाफी व सामने घाट सिटी ब्रांच वाराणसी के छात्र छात्राओं ने 14-15 नवंबर 2024 को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में एक शैक्षिक भ्रमण में शामिल रहे।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को हमारे महान सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा। छात्रों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को देखा, उनके महत्व को साझा किया।

गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल के निदेशक डा विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि “यह भ्रमण छात्रों के लिए एक अनमोल अनुभव रहा। हमारा उद्देश्य छात्रों को भारत के समृद्ध,संस्कृति व इतिहास के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों व छात्रों ने अपने अनुभव साझा भी किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *