रिपोर्ट:-  उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़ ।बेटे ने पिता के सपनों को पूरा करने हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आयोजन किया।

पिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए जनता की सुविधाओं को देखते हुए गरीबों को चौबीसों घंटे इलाज मुहैया कराने का उद्देश्य लिए बेटों ने पिता की पचास साल पुरानी लड्डन क्लीनिक को पुनः शुभारंभ किया।

ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय डॉक्टर अफाक सलीम उर्फ डायरेक्टर लड्डन क्षेत्र में चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहते थे। ताकि हर गरीब तक इलाज पहुंच सके। आज उन्हीं के स्मृति में उनके पुत्र डा यूसुफ खान व डा ताहा खान ने रविवार को सलीम कॉलोनी शेखपुरा में अपने स्वर्गीय पिता के नाम डॉक्टर लड्डन क्लिनिक का उद्घाटन अपनी मां जबीनाज खानम के हाथों फीता कटवाकर किया है।

इस अवसर पर सेवा भावना से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

हजारों मरीजों का परीक्षण परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण किया।

क्षेत्र की जनता को शिविर से रोग से मुक्ति में विशेष सहयोग मिला। शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा यूसुफ खान, जनरल फिजिशियन डा ताहा खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा नुसरत खान, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा मोहम्मद तंजीम, नाक कान गला विशेषज्ञ डा विनय प्रकाश सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा ए.के यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डा मोहम्मद इकराम ने भी अपनी चिकित्सकीय सेवाएं शिविर में दी। शिविर में अमेजिंग पैथ लैब ने मरीजों को निःशुल्क जांच की।

लड्डन क्लिनिक के शिविर में भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव, अजय यादव, सलमान सलीम, हाफिज हस्सान अफाक, अतहर सलीम, मौलाना अलकमा सलीम, मुजम्मिल खान, नफीस अहमद, अफजाल सलीम, इरफान सलीम, अजहर सलीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *