रिपोर्ट :- संजना श्रीवास्तव 

वाराणसी।लंका थाना अंतर्गत नारायणपुर डाफी के मिनाक्षी पुरम कालोनी में लगभग 40 लाख रुपए की चोरी हो गई।

अश्वनी कुमार राय, मकान न ९/९ राजेश कुमार सिंह निवासी मीनाक्षी पुरम नारायणपुर डाफी के रहने वाले हैं 16 नवम्बर 2024 को अलका पैलेस अमरा अखरी चौराहा के पास अर्वाचीन हॉस्पिटल पर बेटी का तिलक व अंगूठी की रस्म का आयोजन हेतु रात्रि 8.30 गये हुए थे।

प्रार्थी जब रात्रि लगभग 11 बजे मिनाक्षी कालोनी पहुंचा तो बाहर गेट का ताला टूटा दिखा । प्रार्थी ने घर के अंदर जाकर देखा, कमरे को लॉक समेत दरवाजा को तोड़कर उसमें रखा नगर 13 लाख रुपया वह स्वर्ण आभूषण जिसमें 11 अंगूठी 6 कान का टॉप्स दो बड़े मंगलसूत्र दो चैन एक सेट गले का हर दो कंगन चार पीस चूड़ी पायल व चांदी का थाली प्लेट गिलास जिसकी अनुमानित कीमत 39 से 40 लाख रुपए चोरी कर पूरा सामान उठा ले गए।

प्रार्थी ने तुरंत मोबाइल से इसकी सूचना 112 पर दी तथा साथ ही लंका थाने को भी सूचना दे दिया।

पुलिस जांच में लगी हुई है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।

घटना के सन्दर्भ में शांति प्रकाश उर्फ पिंटू का कहना है कि रात में हमारे यहां चोरी हुई और उसके बाद फॉरेंसिक की टीम सुबह के समय 8:00 बजे घर पर पहुंची है, अगर फॉरेंसिक टीम रात में ही आ जाती तो शायद कुछ ना कुछ पता लग जाता हमारी मांग यही है कि हमारे घर में शादी पड़ी हुई है तो फिलहाल पुलिस जल्द से जल्द चोर का पता लगाए। इसके पहले भी कालोनी के कई मकानों में चोरियां हो चुकी है प्रशासन की तरफ से कोई भी सीसी टीवी यहां पर नहीं लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *