वाराणसी।शनिवार को वाराणसी नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा की अध्यक्षता में सिगरा स्थित फल मंडी के फल विक्रेताओं की एक जागरूकता बैठक का आयोजन नगर निगम मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ।

जिसमें फल विक्रेताओं से परस्पर सहयोग द्वारा सिगरा फल मंडी को प्लास्टिक फ्री जोन बनाए जाने के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में कर्नल संदीप शर्मा द्वारा फल विक्रेताओं को प्लास्टिक पॉलिथीन (SUP) के अन्य विकल्पों से अवगत कराने के साथ ही उन्हें पॉलीथिन के मूल्य के समतुल्य मक्के से बने थैले भी वितरित किये एवं इसकी सुगम उपलब्धता हेतु इसके स्थानीय वितरकों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित फल विक्रेताओं ने सिगरा फल मंडी को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिये अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पॉलीथिन के विकल्पों का प्रयोग करने और इस संबंध में ग्राहकों को जागरूक करने के लिये अपनी दुकानों पर पॉलीथिन मुक्त जैसे संदेशों वाली तख्तियां लगाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सप्ताह पर्यंत प्लास्टिक फ्री दुकान का शत प्रतिशत अनुपालन करने वाले दुकानदारों को होप वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से 500 कपड़े के थैले प्रोत्साहन स्वरूप दिये जाने की भी घोषणा की गयी। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक में नीतेश जायसवाल (होप वेलफेयर ट्रस्ट), अजय नागर- (डिस्ट्रीब्यूटर बायो डिग्रेडेबल कैरी बैग), सुश्री सरिता- (आई. ई .सी. एक्सपर्ट) एवं 25 फल विक्रेताओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *