इनरव्हील क्लब बनारस अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कपड़े का थैला अपनाने का चलाया अभियान

वाराणसी। रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने प्लास्टिक से फ़ैल रही अनेक बीमारी व प्रदूषण से मुक्त हेतु जागरूकता अभियान चलाया।

अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि हम सभी लोग घर से बाजार जाते समय थैला लेकर नहीं जाते, बाजार से प्लास्टिक के थैले में सामान खरीद कर लाते हैं। हम सभी लोग प्लास्टिक के थैले के साथ अनेक बीमारी को घरों में लाते हैं।

आज हम सभी प्रतिज्ञा लेते हैं कि प्लास्टिक के थैले का उपयोग नहीं करेंगे। कपड़े के थैले में सामान खरीद कर लायेंगे। निरोगी समाज के निर्माण में सहयोगी बनेंगे।

उक्त अवसर पर उपस्थित महिलाओं को जूट के बने थैला का भी वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *