
रोटरी क्लब वाराणसी गंगा मलदहिया स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया।
“बरसो रे मेघा- मेघा मानसून थीम” पर रोटरी की लेडिज द्वारा किया गया। जिसमें नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल एवं सीता जायसवाल कार्यक्रम की संयोजिका ने स्वागत करते हुए कहा कि तीजोत्सव के इस रंगीन फुहार में आप सभी का इस कार्यक्रम तीज की हल्की फुहार के साथ आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं।उषा जैन जी द्वारा सभी का टीका लगाकर स्वागत किया गया।
प्रारंभ में गणेश वंदना की प्रस्तुत की गई।तीज कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर रीना गर्ग, प्रमुख समाजसेवी ने करते हुए कहा कि थी यह तीज ऐसा कार्यक्रम है, जो आपस में परिवार में सभी सदस्यों के बीच एक भारतीय संस्कृति की झलक पेश करता है, और इसे सभी मिलजुलकर कार्यक्रम का विशेष आयोजन करते हैं, जिससे आपस में भाईचारा उत्पन्न होता है।
कजरी गीत चलो सखी सखी देखआएं गौरा की सैया.. की प्रस्तुति अंजु गोयल, जूली गुप्ता सुनीता अग्रवाल, ज्योति गुप्ता द्वारा किया गया, राजेंद्र जायसवाल जी एवं सीता जयसवाल जी द्वारा माहरी छतरी के नीचे.. शिल्पा अग्रवाल जी द्वारा जी द्वारा जूबी-जूबी.. प्रियकांवर्मा जी द्वारा ताल से ताल मिला.. अनीता जायसवाल जी द्वारा बरसो रे मेघा-मेघा एवं टिप टिप बरसा पानी संपा सेन जी द्वारा मोहे कंगना.. डांस गीत नृत्य की प्रस्तुति की गई!

Leave a Reply