
वाराणसी।राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग, वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी द्वारा तृतीय वर्ष की छात्राओं को विषय से संबंधित अनुभवात्मक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर, वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने डॉ. नवीन कुमार सिंह, प्रधान एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
छात्राओं ने केंद्र के विभिन्न विषय-विशेषज्ञों डॉ. राहुल, डॉ. अमितेश, डॉ. मनीष, डॉ. सरवजीत एवं डॉ. पूजा से भी संवाद किया।
विशेषज्ञों ने कृषि विज्ञान, एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर तथा अन्य संबद्ध क्षेत्रों में अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों से संबंधित व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी छात्राओं के साथ साझा की।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान से आगे बढ़कर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा अनुभवात्मक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न कृषि गतिविधियों, तकनीकों एवं विशेषज्ञता के क्षेत्रों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के आयोजन में वसंत कन्या महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उमा भट्टाचार्य, प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव तथा गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम के आयोजक प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका रहीं। गृह विज्ञान विभाग की सहायिका योगिता विश्वकर्मा एवं तृतीय वर्ष की छात्राएँ शैक्षणिक भ्रमण में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply