
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत रविवार को भेलूपुर प्रखंड में पोस्ट नंबर चार और पांच की ओर से पौधारोपण पांडेय हवेली के समीप स्थित कुच बिहार काली बाड़ी में किया गया। एडीसी विवेक राय ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल,सुरैया बानो,भूपेंद्र सिंह गिलजी,अनुपम भट्टाचार्य थे। कोतवाली प्रखंड और भेलुपुर प्रखंड में पौधरोपण किया गया। कोतवाली में स्थित दश भुजा दुर्गा मंदिर पीली (कोठी) पर पौधारोपण किया गया।
सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा,डिवीजनल वार्डेन कन्हैया लाल यादव ,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन शैलेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, दीपक,विनोद, प्रभु नारायण ,संतोष विश्वकर्मा आदि थे।
