वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री रामतारका आंध्र आश्रम में आश्रम के व्यवस्थापक श्री श्री श्री राम भादरेंद्र सरस्वती स्वामी जी का आज 41 व आराधना महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया।

सन 1959 में स्थापित श्री रामतारका आंध्र आश्रम के व्यवस्थापक श्री श्री श्री राम भादरेंद्र सरस्वती स्वामी जी का आराधना महोत्सव आज आश्रम के प्रांगण में स्वामी जी के मूर्ति को भक्तों ने अभिषेक पंचामृत से रुद्राभिषेक किया।तथा गुरु स्तोत्र करके महा आरती किया।

इसके पश्चात तीन संन्यासियों को षोडशोपचार पूजा के द्वारा गुरु आराधना पूजा स्वामी जी के पूर्व आश्रम के पौत्र वी वी सुंदर शास्त्री ने सभी संन्यासियों को पूजा अर्चना करके भिक्षावंदन किया ।

इस अवसर पर आश्रम में भक्तों के द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम पारायण एवं भजन कीर्तन भी किया गया। तत्पश्चात स्वामी जी के द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इसमें आंध्र प्रदेश से आए भक्तगण एवं स्थानीय जनता शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्री जीवीएल नरसिम्हा राव, ज्ञानेश्वर मिश्रा , सीवीबी सुब्रह्मण्य, अन्नदनम चिदंबर शास्त्री, राम मोहन राव, बुद्ध शर्मा, श्याम शास्त्री ,अनुपम भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर वी वी सीताराम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *