कुल 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी, फाइनल मैच 01 जनवरी 2025 को होगा

 

वाराणसी। स्व. नबी अहमद कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे अर्दली बाजार स्थित एल.टी.कालेज के प्रांगण में हुआ। उद्घाटन मैच अशोका सपोर्टिंग क्लब और टीसीसी के मध्य हुआ जिसमें अशोका सपोर्टिंग क्लब ने 85 रन बनाया और टीसीसी ने 86 रन बना कर मैच अपने नाम किया। टीसीसी के तरफ से खेलते हुए अब्दुल कादिर ने 42 रन बना कर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।

आयोजक स्व. नबी अहमद सपोर्टिंग क्लब के सचिव नफीस अहमद पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में रेलवे, एचडीएफसी, कमिश्नरेट पुलिस, नगर निगम, पत्रकार, टीसीसी, अशोका स्पोर्टिंग क्लब और सरैया-11 सहित कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। फाइनल मैच 01 जनवरी 2025 को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *