
वाराणसी। गुरुधाम निवासी साहित्यकार, समाजसेवी प्रियम्बदा सिंह का जन्म दिवस सोमवार को गुरुधाम आवास पर भव्यता के साथ मनाया गया।
ज्ञातव्य हो कि प्रियम्बदा सिंह साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय अलंकरण शान ए काशी से अलंकृत हो चुकी है।

आयोजित जन्मदिवस समारोह में प्रियम्बदा सिंह ने केक जैसे ही काटा, उपस्थित जनो ने जन्मदिवस की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु होने का मंगल कामना की। सोहर गायन कर आयोजन में चार-चांद लगा दिया।
जन्मदिन समारोह में सर्वश्री सुषमा सिंह, राधा सिंह, नीरज त्रिपाठी,जया टंडन, आरती महरोत्रा, बीना सिंह, उमा केजरीवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा,संजू सिंह, तेजस कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
