खिलाड़ियों में वितरित किया हॉकी किट

 

वाराणसी। जीवन में तभी आगे बढ़ सकते हैं जब आप में आगे बढ़ने की भूख हो। समस्या तो आती-जाती रहती है उससे घबराना नहीं चाहिए। यह कहना है ओलंपियन ललित उपाधयाय का। सोमवार को विकास इंटर कालेज में हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललित ने कहा कि अभाव का रोना नहीं रोना चाहिए। दुनिया में वही आगे जाता है जो समस्या का समाधान करना जानते हैं। माता-पिता और गुरुजनों की बात नही टालनी चाहिये।

ये जीवन मे बार बार नहीं मिलते हैं।

ओलंपिक में दो बार हॉकी मे कांस्य पदक जीतने वाले ललित अब तक 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। हॉकी मे पंडित के नाम से मशहूर ललित का कहना है कि हर खिलाड़ी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम बनाना चाहिए।

ललित उपाध्याय ने 100 से अधिक खिलाड़ियों को हॉकी किट वितरित किया। इसके अलावा हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह को हॉकी भेट किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश हॉकी के उपाध्यक्ष के.बी. रावत व जिला ओलंपिक संघ के सचिव मौजूद रहे। संचालन प्रेम शंकर तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *