
प्रयागराज ।हिंदी साहित्य सम्मेलन संस्थान के हिंदी भाषा के दूसरे देशों तक प्रचार-प्रसार के क्रम में मॉरिशस स्थित संस्थान के हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रथमा, उत्तमा व मध्यमा हिंदी परीक्षा के बेहतर प्रबंधन एवं अवलोकन हेंतु मॉरीशस के हिंदी प्रचारणी सभा की अध्यक्षा रोहणी रामरूप के निमंत्रण पर हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रचार मंत्री डॉ.सचिन सनातनी, प्रधानमंत्री कुंतक मिश्र व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एम पी तिवारी (पूर्व विभागाध्यक्ष, विधि संकाय इलाहाबाद विश्वविद्यालय) पर्यवेक्षक की भूमिका में रवाना हुए।
ज्ञातव्य हो कि डॉ.सचिन सनातनी विगत 12 वर्षों से हिंदी भाषा के विस्तार व हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा की दर्जा प्राप्त करवाने के उद्देश्य से 15 देशों सहित वर्तमान में मॉरिशस में हिंदी प्रचारिणी सभा के माध्यम से भाषा के प्रचार-प्रसार के कार्य में जुटे हुए हैं। जहां भारतीय मूल के नागरिकों के बीच अपने भारतवर्ष के गौरव हिंदी भाषा की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए भारतीयता के बोध का आभास करवाने का कार्य कर रहे है।
