वाराणसी। माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (मलदहिया) में घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीड़न का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन प्लेसमेंट ऑफिसर नेहा शाहिद ने किया। मीरा फाउंडेशन टीम के सदस्यों ने सोनी चकवाल, सौम्या कुमारी, प्रतिमा कश्यप, दीपशिखा कनौजिया,सरिता मिश्रा रेनू ने छात्रों के साथ घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के मुद्दों पर संवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने ‘हिंसा पर नाटक’ प्रस्तुत किया,और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कविताएं भी सुनाई। जिसने सभी उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।जिसमें विधि पाठक,आफरीन , खुशी, श्रुति समन इत्यादि ने भाग लिया।‌ जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता फैलाना और पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *