वाराणसी। विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति वाराणसी की एक बैठक सुंदरपुर में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एण्ड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की लखनऊ के बैठक में लिए गये निर्णय कि उप्र में बिजली के निजीकरण की किसी भी एकतरफा कार्यवाही के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन उसी समय होगा।

निर्णय लिया गया कि 13 दिसम्बर एवं 19 दिसम्बर को निजीकरण के विरोध में देश भर में विरोध सभायें की जायेंगी जिसके तारतम्य में वाराणसी में भी एक विशाल जनसभा की जाएगी जिसमें किसान, उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि, एवं कर्मचारी शामिल होंगे जिसमे सभी को बिजली के निजीकरण से होने वाले नुकसान आदि पर विस्तार से बताया जाएगा। जिसके बाद 22 दिसम्बर को लखनऊ में और 25 दिसम्बर को चंडीगढ़ में निजीकरण के विरोध में विशाल बिजली पंचायत आयोजित की जायेगी।

बैठक को सर्वश्री आर0के0वाही, ओ0पी0 सिंह,ई0नरेंद्र वर्मा, ई0 एस0के0 सिंह,राजेन्द्र सिंह, मायाशंकर तिवारी,मदन श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, रामकुमार झा,रमाशंकर पाल, जयप्रकाश,आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *