
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़ ।पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा गुरुवार को रौना पार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय, माल निस्तारण, शस्त्रों के रख-रखाव व महिला हेल्पडेक्स का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्य सरकार हेतु थाने के उप- निरीक्षक व महिला हेल्प डेस्क को टैबलेट व मोबाइल वितरित किया । तथा विवेचना का ओआर भी किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ग्राम प्रहरियों द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया ।तत्पश्चात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
