
वाराणसी ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से लंका स्थित ट्रामा सेंटर,आईएमएस, बीएचयू में रोगी रसोई व आहार सेवाओं तथा आयुष वाटिका का जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। 
रोगी रसोई की विशेष पहल के तहत ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को तीनों वक्त का भोजन और चाय निःशुल्क प्रदान की जाएगी। यह पहल मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ी राहत और सेवा का उदाहरण है। आयुष वाटिका के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत की गई है।
यह प्रयास जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
