वाराणसी। डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर लालपुर में महाविद्यालय स्तर पर अंतरसंकाय शतरंज टूर्नामेंट 2024 का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के पुरुष वर्ग में कुल 36 छात्र तथा महिला वर्ग में 16 छात्राओं ने अपनी रणनीतिक कौशल और शतरंज के प्रति जुनून का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में दुर्गाचरण प्रसाद चैंपियन बने। आयुष वर्मा दूसरे और अभिनव शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शीर्ष पुरस्कार प्रीति गुप्ता ने हासिल किया,श। जबकि साहिबा बानो और जस्मिता श्रीवास्तव ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह प्रशासक संजीव सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आनंद सिंह,विकास प्रजापति प्रभारी मुकुल वर्मा, संकाय सदस्य अंकिता यादव, अखिलेश सिंह, रितेश चंद्र सोनी, प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, डॉ ज्योति सिंह, डॉ विपुल शुक्ला, डॉ विनीत सिंह, डॉ विवेकानंद चौबे, डॉ संदीप राय डॉ रचना पाण्डेय चीफ प्रॉक्टर डॉ देवेंद्र पाण्डेय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *