वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा पांडेयपुर में शनिवार तीन दिवसीय दिवसीय (ए.आई) आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीए आनंद पी जांगिड़,प्रो कपिल कुमार सूरी एवं सीए हिमांशु सिंह थे। स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने किया। तीन दिवसीय कोर्स में कुल 55 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सहभागिता रही। सीए आनंद पी जांगिड़ ने कहा कि एआई (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) एक कंप्यूटर सिस्टम है जो मानव बुद्धिमत्ता की नकल करता है,

जैसे कि:

1. सीखना

2. सीखी हुई जानकारी का उपयोग करना

3. निर्णय लेना

4. समस्याओं का समाधान करना।

5. कपिल कुमार सूरी जी ने एआई के मुख्य प्रकार और उनके अनुप्रयोग जैसे कि:

1. मशीन लर्निंग (Machine Learning),डीप लर्निंग (Deep Learning),नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (Natural Language Processing),कंप्यूटर विजन (Computer Vision) और रोबोटिक्स,वियरेबल्स,वॉइस असिस्टेंट्स,इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)

के बारे में बताया। सीए हिमांशु सिंह ने एआई के लाभ और उसकी चुनौतियों के बारे में बताया।

1. दक्षता

2. गति

3. सटीकता

4. लागत में कमी

5. सामाजिक लाभ और

एआई की चुनौतियाँ

1. नैतिक मुद्दे

2. सुरक्षा चिंताएं

3. डेटा गोपनीयता

4. नौकरी की हानि

5. तकनीकी जटिलताएं

उन्होंने बताया कि एआई का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है और इसके भविष्य में और भी विस्तार होने की संभावना है साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने कार्य में ए आई का क्या प्रयोग कर सकते है इस पर भी प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया।शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु,शाखा उपाध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *