वाराणसी। आयुष चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए किराये के भवन में चल रहे अस्पतालों को अपने भवन में स्थापित करने के साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा हैं। नए आयुष चिकित्सालयों के नव निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से संपर्क कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु ने दी। आयुष मंत्री डॉ दयालु ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सभी आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ (आयुष) चिकित्सालयों में दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए ताकि मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। चिकित्सालय परिसरों की सफाई पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ बनाये रखें। आयुष मंत्री ने विभागीय पदोन्नति (डीपीसी) और एसीपी से संबंधित कार्यवाही को प्राथमिकता पर पूरा करने का भी निर्देश दिया। आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि आयुष मंत्री के निर्देश के क्रियान्वयन के लिए विशेष सचिव आयुष, महानिदेशक आयुष, आयुष मिशन निदेशक, निदेशक होम्योपैथ तथा निदेशक यूनानी को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *