वाराणसी ।जनपद वाराणसी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरियाणा राज्य से टीम आई।जिसका नेतृत्व अकादमी रिसोर्स परसन सन्तोष कुमार तिवारी कर रहे थे।वाराणसी जिले के सभी ब्लॉक्स में हरियाणा से आई टीम को अवलोकन करना था।

ब्लॉक चिरईगांव में चयनित विद्यालय में हमारा प्राथमिक विद्यालय बरथरा कला प्रथम भी था। कक्षाएं दैनिक टाइम टेबल में चल रहे थे।

टीम के स्वागत हेतु बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की तैयारी की थी। साथ ही एक खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट भी मेहमानों का इंतजार कर रहा था।

लंच के बाद हरियाणा के मेहमानों का आगमन हुआ। टीम का सुरीला स्वागत स्कूल द्वार पर बच्चों ने किया। पुष्प माला और अंगवस्त्रम से स्वागत स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती स्वर्णलता पाण्डेय ने किया।

तीन महिला शक्तियां श्रीमती कलावती, श्रीमती प्रवीन लता, श्रीमती पूनम रानी का आगमन ऐसा लगता नहीं जैसे हम पहली बार मिले हो।

अकादमिक रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार तिवारी संंग टीम ने पूरे स्टाफ श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती आरती मौर्या, श्रीमती पूनम गौतम, श्री शाहिद मुनीर खान,श्री मंगला तिवारी से उनकी कक्षा में भेंट किया और बच्चों से विभिन्न एक्टिविटी कराई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कक्षा पांचवीं के टीम को बच्चों बताया कि आज कोण पढ़ रहे थे। मैम को एक्टिविटी के माध्यम से डिफरेंट ऐंगल्स बना के दिखाए। उन्होंने क्लास में लगे प्रिंट रिच मटेरियल की तारीफ की।क्लास टीचर से पूछा कि इसके पीछे क्या सोच है? उन्होंने बताया कि किस प्रकार वह बच्चों से उनकी कॉपी में टाइटल पेज बनवाती है और क्लास में लगे प्रिंट कैसे बदलते है और जो आवश्यक हैं वहीं होते है और उसके निर्माण में कैसे बच्चे भी शामिल होते है। और इस प्रकार से बच्चों का पढ़ाई में स्वतः रुझान बढ़ा है, जिम्मेदारी का भाव आया है बच्चों के व्यक्तित्व का विकास हुआ है। रश्मि त्रिपाठी मैडम की कक्षा में बच्चे भयहीन वातावरण में रहते हैं। जिसका असर ये था बच्चों ने सहजता के साथ उत्तर दिया और अनेक प्रश्न भी पूछे। कविताएं भी एक्शन के साथ सुनाया। टीम अतिप्रसन्न हुए। हर कक्षा में बच्चों ने एक से बढ़कर एक एक्टिविटी दिखाई। बच्चों के साथ खेला। उनकी सुना ध्यान से और एक जादूगर की तरह उनको कुछ अपनी एक्टिविटी करा करके अपना बना लिया । जनपद स्तर पर खेलकूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हुआ मेडल और सर्टिफिकेट मैडम के हाथों से लेकर बच्चों ने इस पल को यादगार और प्रेरणादायी बनाया।

सभी के साथ फोटोज हुई और उन्होंने विद्यालय की अन्नपूर्णा माता लोगों के साथ भी ग्रुपिंग कराई।पढ़ने पढ़ाने के बाद जब उनके जाने का समय हुआ तो सभी भावुक हो गए। हरियाणा की टीम ने विद्यालय के परिवेश, बच्चों के स्तर, विद्यालय परिवार के आपसी तालमेल की जमकर तारीफ की। ये एक साधारण सी विजिट होती पर इतने अच्छे मेहमानों के साथ बेहद खास हो गई।जिससे हमारा हौसला और बढ़ा और हम बेहतरीन प्रदर्शन की दिशा में सदा आगे बढ़ते रहेंगे और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दृढ़संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *