
वाराणसी। एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में चल रहे स्व. नबी अहमद कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को परफेक्ट मिशन एकादश एवं एचडीएफसी बैंक की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। एचडीएफसी बैंक टीम के कप्तान मनीष टंडन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एचडीएफसी की तरफ से आतिशी बल्लेबाजी करते हुए विशाल सिंह ने 22 बॉल में 75 रन बना कर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। एचडीएफसी ने 12 ओवर में कुल 174 रन बनाए। परफेक्ट मिशन एकादश की टीम ने 174 रन के स्कोर का पीछा करते हुए कड़ा मुकाबला किया लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका। परफेक्ट मिशन एकादश के कप्तान मनीष दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद रहते हुए 40 रन बनाया एवं एक विकेट चटकाए, साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कैच लिया। जिसके लिए उन्हें बेस्ट कैच का अवार्ड मिला।
इस महत्वपूर्ण मैच में अंपायरिंग हसमुद्दीन एवं डेविड ने किया।
आयोजक स्व. नबी अहमद स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नफीस अहमद पटेल ने बताया कि अगला मैच 22 दिसंबर को नगर निगम एवं रेलवे क्रिकेट टीम का होगा।
इस अवसर पर नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, नगर निगम टीम के पूर्व कप्तान आदेश श्रीवास्तव, अवनीकांत मिश्रा, एचडीएफसी टीम के जोनल हेड मनीष टंडन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
