
वाराणसी । लखनऊ सेक्रेट्री सेंटर एवं मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सक विशेषज्ञ क्रमशः डॉ आदेश श्रीवास्तव और डॉ स्मिता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ सर्जन ,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता श्रीवास्तव से औपचारिक मुलाकात कर पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया ।
डॉ आदेश ने कहा कि सर्जरी के क्षेत्र में डॉ विनीता नित नए कीर्तिमान स्थपित कर रही हैं और नर सेवा नारायण।सेवा के कथन को चरितार्थ कर रही हैं। इनकी सेवा खास तौर पर गरीब, असहाय, निर्धन के लिए निःशुल्क होती है।
डॉ स्मिता ने कहा मै इनके सादा जीवन उच्च विचार से प्रभावित हूं मरीजों के प्रति समर्पण चिकित्सा क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करने से भी प्रभावित हूं।
डॉ विनीता श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
