
रिपोर्ट:- अशरफ, प्रयागराज
प्रयागराज।आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन एवं न्यू सहारा हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से हर साल की तरह रविवार को प्रयागराज मे न्यू सहारा हॉस्पिटल मे ठंड से सिकुड़ते ठिठुरते कमजोर वर्ग के लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल बांटने गया।
प्रोग्राम का आयोजन समाजसेवी रेहाना खान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू सहारा हॉस्पिटल की अधिष्ठाता डॉक्टर ग़ज़ाला खान ने की। करेली ग्रुप के फाउंडर सलमान अहमद व आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीकी ने।
कम्बल वितरण कार्यक्रम मे सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रयागराज के विभिन्न इलाकों से जुग्गी झोपडी वालों का जमावड़ा न्यू सहारा हॉस्पिटल मे लगा रहा। बहुत ज़्यादा भीड़ होने की वजह से नायला फिटनेस जिम के लोगों ने भीड़ को नियंत्रित किया।
गर्म कपड़े एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम मे शामिल अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीक़ी, रेहाना खान, सलमान अहमद, डॉक्टर ग़ज़ाला खान, ज़ैद सिद्दीक़ी, नायला खान, राशिद समी, अशरफ अंसारी, मुझतबा हुसैन सिद्दीक़ी (पूर्व कमिश्नर), राशिद अनवर आदि लोगों का सहयोग रहा।
अशफाक अहमद सिद्दीकी ने प्रोग्राम को सफल बनाने और साथ देने के लिए सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया अदा किया।










Leave a Reply