
वीडीए उपाध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, परियोजना को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु दिया निर्देश
वाराणसी। वीडीएकी ओर से शहर में विभिन्न पार्कों के उच्चीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत फातमान रोड स्थित विकास प्राधिकरण के उद्यान/पार्क को संगीत पार्क के रूप में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वीडीए उपाध्यक्ष ने सोमवार को इस पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
फ़ातमान रोड पर स्थित पार्क में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वाराणसी के कलाकारों को समर्पित एक स्थान का विकास किया जा रहा है जिसके माध्यम से वाराणसी की कलात्मक उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। ज्ञातत्व है कि यूनेस्को सिटी ऑफ़ म्यूजिक घोषित हुए वाराणसी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान जैसे कलाकार विश्व को दिए हैं जिनकी स्मृति में शहनाई का विशाल स्कल्पचर फातमान रोड पार्क में लगाया जाना प्रस्तावित है, साथ ही पार्क में वाराणसी के विभिन्न कलाकारों के विषय में सूचना एवं पट्ट लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त संगीत पार्क में लोगों के मनोरंजन हेतु एक ऐसे सेल्फी पाइंट का निर्माण किया जाएगा जिसमें ऐसा प्रतीत होगा कि वह मंच पर वाद्य यंत्र के साथ बैठे हैं। संगीत पार्क में भारत के 8 प्रमुख शास्त्रीय नृत्य के स्कल्पचर भगवान नटराज की मूर्ति के साथ स्थापित किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष के अतिरिक्त परियोजना वास्तुविद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
