
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन आजमगढ़ के संरक्षण एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आजमगढ़ स्थित विकास भवन कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के पुनर्गठन पर विचार किया गया।जिसमें संगठन के संरक्षक की अनुमति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
सर्वसम्मति से प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के अध्यक्ष डॉ आराधना त्रिपाठी एवं महामंत्री श्वेतांक सिंह को चुना गया। तत्पश्चात् प्रादेशिक विकास सेवा संगठन इकाई की कार्यकारणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी राजन राय, उपाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी रवि कुमार, कोषाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव, मीडिया प्रभारी खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला को चुना गया ।
इस अवसर पर प्रादेशिक विकास सेवा संगठन इकाई आजमगढ़ के मंडल संरक्षक राम उदरेज यादव उपयुक्त श्रम रोजगार, मंडल संरक्षक संजय कुमार सिंह जिला विकास परियोजना, मंडल संरक्षक विजय कुमार यादव उपायुक्त स्वतः रोजगार, मंडल संरक्षक रिचा सिंह परियोजना निदेशक ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई दिया।
वही प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ आराधना त्रिपाठी ने कहा कि वह संगठन के लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेगीं तथा अपने कार्यो एवं दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगी।
खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर डॉक्टर आराधना त्रिपाठी के प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक मुहम्मदपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है लोगों ने अपने ब्लॉक के मुखिया के प्रादेशिक विकास सेवा संगठन इकाई जनपद आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया।










Leave a Reply