वाराणसी।शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी एवं सचिव डॉ० सत्येन्द्र कुमार यादव के संयोजकत्व में फिट इण्डिया वीक कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में “खेल, व्यायाम और योग का स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। उक्त अवसर पर वेद विभाग के आचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव ने कहा कि व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. व्यायाम से शरीर के एंडॉर्फ़िन स्तर बढ़ते हैं, जिससे दर्द कम होता है और स्वस्थ होने की भावना आती है । व्यायाम से मनोदशा और ऊर्जा का स्तर बेहतर होता है और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है। खेलकूद से शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और मोटापे का खतरा कम होता है. इससे पुरानी बीमारियों से भी बचा जा सकता है. खेलकूद से जीवन में ताज़गी और स्फूर्ति आती है। योग से शरीर लचीला और मज़बूत बनता है. योग से शरीर और मन का तालमेल बनता है और एकाग्रता बढ़ती है. योग से मानसिक और शारीरिक तनाव कम होता है. योग से चोट को सहने और उससे बचने की क्षमता बढ़ती है।शारीरिक गतिविधि और व्यायाम से बच्चों के मांसपेशियां, जोड़, और हड्डियां मज़बूत होती हैं. इससे उनका संतुलन, लचीलापन, और समन्वय भी बेहतर होता है।

निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्चना मौर्या, द्वितीय स्थान पर कुमारी दीपिका एवं तृतीय स्थान पर शिव ओम दत्त मालवीय रहे।

प्रतियोगिता का प्रारम्भ चन्द्रमौली तिवारी के वैदिक मंगलाचरण से हुआ । संयोजक एवं वेद विभाग के आचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार याद ने विषय का उपस्थापन किया।न्याय वैशेषिक विभाग के आचार्य डॉ कुंज बिहारी द्विवेदी ने योग एवं खेल से होने वाले लाभों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग एवं व्यायाम का अभ्यास करना चाहिए । धनुर्विद्या प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि खेल एवं व्यायाम को जीवन में धारण करने से हमें दवाओं से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *