वाराणसी।फिट इण्डिया वीक कार्यक्रम के तीसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम रोहित कुमार मिश्र, द्वितीय मनीष कुमार और तृतीय मनोज कुमार गुप्ता रहे ।

महिला वर्ग में नेहा शर्मा प्रथम, निधि गुप्ता द्वितीय और अर्चना मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं।

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में फीट इंडिया वीक के संयोजक एवं वेद विभाग के आचार्य डॉ० सत्येन्द्र कुमार यादव ने खिलाड़ी छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैडमिंटन खेलने से हृदय संबंधी फिटनेस में निरंतर वृद्धि होती है। यह खेल आपके हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, रक्त प्रवाह में सुधार करने और समग्र रूप से हृदय संबंधी फिटनेस को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

धनुर्विद्या प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि बैडमिंटन खेलने से आत्मविश्वास को बढता है।जो मानसिक विश्राम को बढ़ावा देने और मन को रोजमर्रा के तनावों से मुक्त करने में मदद करता है। बैडमिंटन खेलने से कई मानसिक और शारीरिक लाभ होते हैं जो एक खुशहाल, बेहतर जीवन की ओर ले जा सकते हैं। यदि आपका इरादा अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाना, तनाव को प्रबंधित करना, अपने मानसिक कौशल को तेज करना या खेल के सामाजिक पहलू का आनंद लेना है, तो यह इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कई तरह की गतिविधियाँ और एक लचीला दृष्टिकोण प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *