वाराणसी। उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त के क्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात द्वारा सर्किट हाउस सभागार में 21 दिसम्बर दिन-शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे महिला जनसुनवाई की जायेगी।
