वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रेरणा से जनपद वाराणसी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आगामी 04 एवं 05 जनवरी को राजकीय आई0टी0आई0, करौंदी में वृहद स्तर पर काशी सांसद रोजगार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा हैं। काशी सांसद रोज़गार मेला-2025 की तैयारी करने हेतु आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा नोडल बनाए गए सेवायोजन विभाग द्वारा की गयी आगामी तैयारी का गहन रूप से जानकारी ली।

काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियॉं प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला में प्रमुख रूप से मारूति सुजुकी, नेटेप्स, जोमेटो, साइन्सों आई0टी0 सल्यूशन प्रा0लि0, फ्लिपकार्ट, एमजॉन, क्वीसकार्प, एस0आई0एस0 सिक्योरिटी, होटल ताज ग्रुप, दी किंग रेस्टोरेंट, स्किल इण्डिया इन्टरनेशनल, जे0एच0वी0 कंस्ट्रक्शन, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम, लावा, बजाज मोटर्स, डिक्सन मोबाइल, हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, जी4एस सिक्योरिटी, एल एण्ड टी, टाटा मोटर्स, वालकरू इण्टरनेशनल, जे0के सीमेन्ट, एम आर एफ टायर, हैप्पी लाईफ इत्यादि कम्पनियॉ प्रतिभाग करेंगी। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में रू0 180000/- से रू0 600000/- वार्षिक पैकेज पर कम्पनियो द्वारा नियुक्ति किया जायेगा। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में बेरोजगार अभ्यथिैयों को प्रतिभाग को पंजीयन करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों को किसी भी तरह से कोई परेशानी न होने पाये। साथ ही काशी सांसद रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए register.kashisansadrojgarmela.com पोर्टल विकसित किया गया हैं। जिलाधिकारी ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया है कि register.kashisansadrojgarmela.com पर अधिक से अधिक संख्या में रजिस्टर कराकर निःशुल्क रूप से इस सुअवर का लाभ उठा सकते हैं। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में कक्षा-5/ कक्षा-8/हाईस्कूल/इण्टर/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/नर्सिग/फार्मेसी/स्नातक/परास्नातक/बी0बी0ए0/एम0बी0ए0/बी0टेक/एम0टेक0 किसी भी तरह की जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट से सम्पर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, प्रोटोकॉल प्रकाश चंद्र, मुकेश कुमार. सहायक निदेशक, सेवायोजन, संयुक्त निदेशक, आई.टी.आई. दीप सिंह. रोजगार मेला प्रभारी, प्रधानाचार्य, महिला आई.टी.आई. उपायुक्त उद्योग एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *