उदय प्रताप कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में कैम्प फायर एवं टेंट अवलोकन

उदय प्रताप कॉलेज में बीएड विभाग के छात्राध्यापकों के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

 

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में बीएड विभाग के छात्राध्यापकों के पाँच दिवसीय अनिवार्य स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को रैंड कैम्प फायर एवं टेंट अवलोकन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य,विशिष्ट अतिथि जिला सचिव भारत स्काउट एवं गाइड डॉ उमेश कुमार सिंह थे।

प्रशिक्षुओं ने विगत तीन दिनों में सिखाए गए कौशलों का प्रायोगिक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ लाठी, चद्दर और रस्सी की सहायता से खूबसूरत टेंटों का निर्माण किया।‌प्राथमिक चिकित्सा, चिन्ह संकेत और सीटी संकेतों का प्रदर्शन के साथ अत्यंत अल्प संसाधनों में भोजन निर्माण भी किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया ।

स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष बी एड विभाग प्रो रमेशधर द्विवेदी ने किया l इस अवसर पर प्रो संत कुमार सिंह, प्रो नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो शशिकांत द्विवेदी, प्रो गरिमा सिंह, प्रो नीलिमा सिंह, प्रो रेनू सिंह, प्रो प्रज्ञा परमिता,प्रो सुधीर शाही,प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह, डॉ ममता ,मुख्य प्रशिक्षक रामेश्वरी वर्मा, शकीला खातून ने गहनता से प्रशिक्षण दिया। संचालन विष्णु विश्वकर्मा, धन्यवाद ज्ञापन प्रो रश्मि सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *