
वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान शुक्रवार को शहर के बहुचर्चित कोचिंग सेंटर आकाश का अवलोकन किया। सदस्य नीलम प्रभात ने वहां बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की सुविधा सहित सेंटर के भीतर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सदस्य द्वारा कैश कमेटी की रिपोर्ट को आयोग से साझा करने के निर्देश दिए।
तत्क्रम में उन्होंने हुकुलगंज की स्पा सेंटर को देखा एवं निर्देशित किया कि अगर ऑन डिमांड पुरुषों से मेकअप करने पर कस्टमर से लिख कर लिया जाय।शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहा की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं से संतुष्ट रही।
