वाराणसी। गिलट बाजार चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय पार्षद संदीप रघुवंशी का कहना है कि आसपास स्कूल बसों के खड़ा होने से भी जाम की समस्या होती है। यातायात विभाग द्वारा रोड बंद कर नये नियम बनाकर नये रास्ते बनाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद संदीप रघुवंशी का कहना है कि भोजूबीर पंचक्रोशी रोड पर बैरिकेटिंग लगाकर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे चार पहिया वाहन सुषमा नगर कालोनी से राम जानकी नगर कालोनी होकर बाईपास मार्ग पर जा रहे हैं। जिससे कालोनी के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कहा कि डायवर्जन करना है तो यूपी कालेज गेट के पास से ही किया जाय। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में बंद कालोनी गेट को खुलवाने से जाम से निजात मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *