
वाराणसी। यूपी कॉलेज के राजर्षि सेमिनार हाल में सुशासन सप्ताह के तहत “अटल जी एवं सुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रमुख कविताओं पर आधारित” एकल काव्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया। शासन द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार राशि सुनिश्चित की गई है। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः यूपी कालेज कॉलेज के सात्विक त्रिपाठी ,अमन कुमार झा, श्रुति त्रिपाठी को मिला,एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश पांडेय उदय प्रताप कॉलेज को द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः यशोदा एवं सुचिता राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्लू को प्राप्त हुआ । एकल काव्य प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों ने जबकि भाषण प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में यूपी कॉलेज के अलावा राजकीय महिला महाविद्यालय ,डीएलडब्लू, जगतपुर पीजी कॉलेज जगतपुर राजकीय महिला कॉलेज सेवापुरी, श्री बलवंत पीजी कॉलेज गंगापुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अटल जी के कार्यकाल में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। संयोजक प्रो अंजू सिंह ने प्रतियोगिता के नियम को बताएं। एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो रचना शर्मा, प्रो अशोक कुमार ज्योति, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मुक्ता थी। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो सुधीर कुमार राय, प्रो एसएन वर्मा, प्रो ज्योति मिश्रा थी। संचालन श्री अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया तथा समय निर्धारण सुश्री श्वेता सोनकर ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य प्रो एसके सिंह, प्रो नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो सुधीर कुमार साही, प्रो संजय साही , प्रो गोरखनाथ आदि थे।
