गंगातट पर संवाद: कहा युवा पीढ़ी हो गंगा के प्रति संवेदनशील

 

वाराणसी। नमो घाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से गंगा स्वच्छता के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मीरा फाउंडेशन के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नमामि गंगे गंगा विचार मंच के ज़िला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में दर्जनों युवा सदस्यों ने घंटों श्रमदान कर गंगा के आंचल को प्रदूषण कारक वस्तुओं से मुक्त किया और निस्तारण के लिए भेजा।

श्रमदान के बाद संवाद सत्र में शिवम ने कहा, “नमामि गंगे योजना का मुख्य आधार जन भागीदारी है। जब सभी मिलकर इस सांस्कृतिक महायज्ञ में योगदान देंगे, तभी गंगा की धारा शुद्ध होगी। विशेषकर युवाओं की भागीदारी से अभियान को जल्द सफलता मिलेगी।

अभियान में शामिल बच्चों ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जय विश्वकर्मा, दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, सपना वर्मा,विजय कुमार, प्रतिमा कश्यप, प्रियंका, प्रियांशु, वंश, आलोक, आदर्श, लक्की, और वर्षा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *