वाराणसी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनपद- वाराणसी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 04 एवं 05 जनवरी को राजकीय आई0टी0आई0, करौंदी में वृहद स्तर पर काशी सांसद रोजगार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा हैं। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियाॅं प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला में प्रमुख रूप से एच0डी0एफ0सी, पंजाब नेशनल बैंक, एस0बी0आई क्रेडिट कार्ड, मारूति सुजुकी, नेटेप्स, जोमेटो, साइन्सों आई0टी0सल्यूशन प्रा0लि0, फ्लिपकार्ट, एमजाॅन, क्वीसकार्प, एस0आई0एस0 सिक्योरिटी, होटल ताज ग्रुप, दी किंग रेस्टोरेंट, स्क्लि इण्डिया इन्टरनेशनल, जे0एच0वी0 कंस्ट्रक्शन, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम, लावा, बजाज मोटर्स, डिक्सन मोबाइल, हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, जी 4 एस सिक्योरिटी, एल एण्ड टी, टाटा मोटर्स, वालकरू इण्टरनेशनल, जे0के सीमेन्ट, हैप्पी लाईफ, स्वीगी, एक्स फेनो स्टाफिग, इत्यादि कम्पनियाॅ प्रतिभाग करेंगी। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में रू0 180000/- से रू0 600000/- वार्षिक पैकेज पर कम्पनियो द्वारा नियुक्ति किया जायेगा।
काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में बेरोजगार अभ्यथिैयों को प्रतिभाग को पंजीयन करने हेतु प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों को किसी भी तरह से कोई परेशानी न होने पाये। साथ ही काशी सांसद रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए register.kashisansadrojgarmela.com पोर्टल विकसित किया गया हैं। उन्होंने बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया है कि register.kashisansadrojgarmela.com पर अधिक से अधिक संख्या में रजिस्टर कराकर निःशुल्क रूप से इस सुअवर का लाभ उठा सकते हैं। अब तक इस पोर्टल पर 12000 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीयन करा लिया हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट से सम्पर्क कर सकते हैं।
