वाराणसी।पूर्वांचल में वकीलों के सबसे बड़े बार दी सेंट्रल बार एसोसिएशन में जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने ई-लाइब्रेरी का उद्धघाटन किया। ई- लाईब्रेरी का निर्माण दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता राधेमोहन श्रीवास्तव की याद में उनके सुपुत्र गौरव मोहन श्रीवास्तव द्वारा अधिवक्ताओं के लिए करवाया गया है। अध्यक्षता सेंट्रल बार के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह ने किया तथा संचालन महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया। लाइब्रेरी के निमित्त समाजसेवी अजय श्रीवास्तव का सहयोग विशेष प्रशंसनीय रहा। व्यवस्था में योगेश उपाध्याय और सुनंदा सहाय ने योगदान दिया। इस अवसर योगेश उपाध्याय, सुनन्दा सहाय, गौरव मोहन, डा संजय अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, गौतम कुमार झा,सीमा यादव,विजय नारायण सिंह,दीपक कुमार सिंह,सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *