चिरईगांव ब्लाक की शिक्षिकाओं को काशी सांसद महोत्सव 2024 महाराश प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण पदक

 

वाराणसी।जनपद में चल रहे काशी संसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 के अन्तर्गत महारास (कृष्ण लीला प्रसंग) में वरुणा पार जोन में प्रथम स्थान प्राप्त मिला।

साथ ही जनपद में कल्पना तिवारी व उनकी टीम ने शानदार की प्रस्तुति देकर जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने स्वर्ण पदक से कल्पना तिवारी व उनके टीम को सम्मानित किया।

कार्यक्रम सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती उच्च संस्थान में आयोजन आयोजित रहा।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली शिक्षिकाओं में कल्पना तिवारी, जोशना अग्रवाल, सरिता पांडे, रितु अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, रश्मि त्रिपाठी, अनीता राव, सारिका त्रिपाठी रही।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) शान्तनु कुमार, तथा निर्णायक की भूमिका में रवि शंकर मिश्रा, ममता टंडन, डा दिव्या श्रीवास्तव थे।

स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *