रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण के तत्वावधान में महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती बुधवार को सिधारी स्थित अनुपम वाटिका में मनायी गयी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी अतिथि राज नारायण तिवारी, विशिष्ट अतिथि जी एस टी कमिश्नर राज नाथ तिवारी, दुर्वासा धाम के मुन्ना बाबा ने मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि मालवीय जी सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता एवं संस्कारों के पक्षधर महा मानव थे ।मालवीय काशी हिन्दू विश्व विद्यालय की स्थापना के माध्यम से छात्र के रूप में आधुनिक ऋषि उत्पन्न करना चाहते थे। मालवीय एक युगद्रष्टा, महान शिक्षाविद एवं इस युग के आदर्श पुरुष थे।

पाण्डेय ने कहा कि मालवीय बहु आयामी प्रतिभा के धनी थे। वह एक प्रखर वक्ता, विद्वान अधिवक्ता, कुशल पत्रकार, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सफल राजनेता एवं आधुनिक भारत के सबसे बड़ा समाज सुधारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में इस देश की अभूत पूर्व सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज नारायण तिवारी ने कहा कि मालवीय को प्रथम एवं अन्तिम बार महामना की उपाधि प्राप्त हुई।उन्होंने काशी नरेश से भूमि प्राप्त कर दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्व विद्यालय बनवाया जिसमे प्राचीन वेद शास्त्र एवं कर्म काण्ड की शिक्षा के साथ साथ अर्वाचीन ज्ञान विज्ञान की शिक्षा की व्यवस्था किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बी एच यू से पी एच डी की उपाधि प्राप्त करने वाली डॉ प्रिया तिवारी, क्लैट में चयनित ईशानी पाण्डेय, ब्यूरो चीफ स्वतंत चेतना मनोज ओझा, को अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर डा दुर्गा प्रसाद दिवेदी, तारकेश्वर मिश्रा, डॉ मालती मिश्रा, गिरीश चतुर्वेदी, माधुरी दुबे, निरुपमा पाठक, आस्था चतुर्वेदी, अनीता द्विवेदी, दिवाकर तिवारी, उमाकांत तिवारी, देवेंद्र पाण्डेय, कैलाश नाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर विश्व देव उपाध्याय, अशोक कुमार पाण्डेय, सतीश मिश्रा, राधे श्याम मिश्र, रामाश्रय, सभाजीत पाण्डेय, ई बेचन मिश्रा, विष्णु दत्त मिश्र, राजीव तिवारी, दिनेश तिवारी, मनोज त्रिपाठी, बलदेव शुक्ला, ओम विजय तिवारी, आशुतोष शुक्ला,राहुल तिवारी, दिनेश तिवारी, पियूष त्रिपाठी, उपेंद्र दत्त शुक्ला, तेज प्रताप पाण्डेय, राजन पाण्डेय, निशीथ रंजन तिवारी, सिद्धेश्वर पाण्डेय, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, राधे श्याम मिश्र, गिरिजा सुवान पाण्डेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, गिरिजा सुवन पाण्डेय, अनिल चतुर्वेदी, अजय तिवारी, सतीश कुमार पाण्डेय, युगांत उपाध्याय आदि सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बन्धु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *