राबर्ट्सगंज।मधुपुर मंडल के शक्ति केंद्र लोहारा में भाजपा के शिखर पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह, सतीश मिश्रा, प्रेम प्रकाश प्रजापति, डॉ रामलाल चौहान, प्रवीण मिश्रा, नरसिंह ,राम धीरज सिंह ,पारस मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

प्रभात फेरी निकाल कर अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि नारों से कार्यकर्ता भाजपा के प्रेरणा स्रोत अटल बिहारी वाजपेई जी के क्रियाकलापों से एक उत्साह सहित कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे थे ।

उमाशंकर सिंह ने अटल जी के जीवन के ऊपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *