वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय पांडेयपुर में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से पं. मदन मोहन मालवीय और भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में वार्डेन स्वयंसेवकों और अस्पताल स्टाफ ने बुधवार को सुबह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया। स्वयंसेवकों ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक ईरफानुल होदा, विवेक कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा,ब्लड बैंक इंचार्ज रमेश चंद्र राय,शोभा रानी, वर्षा सिंह,संगीता मौर्या, गुलशन,राजेश सिंह, अंजनी सिंह, सेक्टर वार्डेन अयन बोस,कंचन गुप्ता, शैलेन्द्र विश्वकर्मा,अजय यादव,अरूण जायसवाल, निजामुद्दीन, अनुष्का,आयुष,चंद्रकला,विनय गुप्ता समेत अन्य स्वयंसेवक और जिला चिकित्सालय के स्टाफ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *